गांगुली आड़े संभालेंगे अध्यक्ष का पद

गांगुली आज बनेंगे BCCI  बोर्ड की जिम्मेदारी संभालने वाले दूसरे क्रिकेटर होंगे सौरव



 



 

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली बुधवार को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बनेंगे। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) के 33 माह का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा। गांगुली का बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सर्वसम्मति से हुआ है। उनके अलावा बोर्ड के अन्य सदस्य भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। इनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह (गुजरात) सचिव, उत्तराखंड के महिम वर्मा उपाध्यक्ष, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल (हिमाचल प्रदेश) कोषाध्यक्ष और जयेश जॉर्ज (केरल) संयुक्त सचिव होंगे।