कांग्रेस को झारखंड में बडा झटका

झारखंड : चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका


BJP का दामन थामेंगे 6 काांग्रेसी  विधायक और 3 पूर्व अफसर




 







 





नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विपक्षी पार्टी को बड़ा झटका देने वाली है। इससे कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व डीजीपी डीके पाण्डेय, दो पूर्व आएएस सुचित्रा सिन्हा व आरपी शाही, पूर्व आईपीएस व कांग्रेस नेता अरुण उरांव सहित छह विधायक भाजपा में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में 23 अक्टूबर को होने वाले दीपावली मिलन समारोह में ये लोग भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

विपक्षी पार्टी के छह विधायक और तीन पूर्व अधिकारी के पार्टी में आने से भाजपा को विधानसभा चुनाव में बड़ा फायदा होगा। चुनावी विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में बगावत के सुर और बुलंद हो सकते हैं। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पांच जबकि नौजवान संघर्ष मोर्चा के भानु प्रताप शाही भी भाजपा ज्वाइन करेंगे। भाजपा में शामिल होने वाले झामुमो के विधायकों में बहरागोड़ा के कुणाल षाडंगी, मांडु विधायक जेपी पटेल, विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा शामिल हैं, जबकि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोहरदंगा के विधायक सुखदेव भगत व बरही विधायक मनोज यादव भी भाजपा में शामिल होंगे। पूर्व आईपीएस अधिकारी और कांग्रेस नेता अरुण उरांव और आजसू नेता ललित ओझा भी भाजपा में शामिल होंगे।