कांग्रेस पर एनसीपी ने फोड़ा ठीकरा

एग्जिट पोल से विपक्ष में घमासान


नतीजों से पहले NCP ने कांग्रेस पर फोड़ा हार का ठीकरा





नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल ने कुछ संभावित परिणाम दिखाए हैं। इससे विपक्षी पार्टियों में घमासान मच गया है। इसी बीच एनसीपी नेता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि महाराष्ट्र में गठबंधन हारा तो इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस की होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल हर पार्टी हार के लिए जिम्मेदारी होगी। गौरतलब है कि एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की शानदार जीत की भविष्यवाणी की गई है।

एनसीपी नेता माजिद मेमन का कहना है कि चुनाव में शरद पवार को बहुत रिस्पांस मिला है। कांग्रेस की तरफ से कुछ नरमी दिखाई दी गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देरी से प्रचार में उतरे। इतना ही नहीं, अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी ज्यादा मेहनत नहीं की। यदि चुनाव में सफलता नहीं मिलती है तो कांग्रेस जिम्मेदार होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को स्थिति साफ हो जाएगी।


महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर शाम 6 बजे तक 55.33 फीसदी मतदान किया गया जो 2014 में हुए चुनाव की तुलना में 3 फीसदी कम है। वहीं हरियाणा में शाम 6 बजे तक 61.62 फीसदी वोटिंग हुई है। अब चुनाव के परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इधर मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तमाम न्यूज चैनलों के एग्जिअ पोल भी आना शुरू हो गए हैं। जिसमें महाराष्ट्र में बीजपी-शिवसेना गठबंधन फिर से सत्ता में वापसी करता दिखाई दे रहा है। वहीं हरियाणा में भी हरियाणा में भी एग्जिट पोल के मुताबिक खट्टर सरकार बनना तय माना जा रहा है।