सभी दूर जारी है,लोगों में है उत्साह-दुबे

जनगणना एक शानदार


अभियान जारी है,लोगों में है उत्साह



इंदौर। अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ के जनगणना अभियान के लिए तिल्लौर में मनोज पाठक घरघर संपर्क कर जनगणना कर रहे हैं। वहां कार्यको गति दी जा रही है। मोहित जी पुराणिक एवं तुषार जोशी द्वारा जूनी इंदौर क्षेत्र के समस्त फार्म एकत्रित कर लिए है,शीघ्र ही समस्त फार्म जमा हो जावेंगे,आगे के कार्य के लिए दोनों समाज के युवा साथी सक्रिय है, अधिक से अधिक फार्म पूर्ण करने का आश्वासन दिया है. दोनों साथियों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार। होशंगाबाद इटारसी क्षेत्र के निमसाड़िया गांव में जनगणना कार्य विकास उपाध्याय ने सम्पन्न किया। देवास में आनंद दुबे, संजय जोशी, नयन कानूनगो के साथ राधेश्याम जोशी जनगणना कार्य को गति दिए हुए हैं। सोनकच्छ से अशोक दुबे ने एक संदेश के जरिये कहा कि अखिल भारतीय औदुम्बर बाह्मण महासंघ के तत्वावधान में जनगणना का कार्य पूरे देश में चल रहा है। महासंघ अध्यक्ष सतीश जोशी ने एक विचार जनगणना का दिया। कोई एक व्यक्ति किसी भी सामाजिक कार्य को अकेला नहीं कर सकता।हम एक प्रगतिशील समाज के बंधु है।


हम सभी का कर्तव्य है कि जनगणना कार्य में सहभागी बनें। यह बहुत ही तारीफ की बात है कि हमारे देश के समाज बंधु उत्साहसेजनगणना कार्य में सहयोग दे रहे हैं। जनगणना का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।आदरणीय सतीश जोशी ,विजेन्द्र परसाईं सभी शहरों गांवों के जनगणना के सहयोगियों को बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं। हम होंगे कामयाब। रायपुर छत्तीसगढ़ में मोहित जोशी जनगणना कार्य को गति देंगे । गांधी नगर इंदौर में अनिल जोशी के अनुसार जल्दी ही जनगणना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।