मध्य प्रदेश के आठ जिलों में 10 डिग्री के नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान
इदौर।प्रदेश के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया है। इसमें दतिया 8.4, धार 8.4, गुना 9.6, रायसेन 9.1, रतलाम 8.8, शाजापुर 8.8, श्योपुर 9.0 व उज्जैन 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बता दें कि रात का पारा जब 10 डिग्री से कम हो जाता है, वहीं तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो तो उसे कोल्ड डे माना जाता है।इंदौर में सर्द हवा ने रविवार को दिन का तापमान नौ डिग्री गिरा दिया। गुनगुनी धूप की आस में सुबह घरों के दरवाजे-खिड़की खुले, लेकिन तेज रफ्तार सर्द हवा ने कंपकंपा दिया। शाम को अलाव भी जलाने पड़े। सुबह से शाम तक सूरज ने भी दर्शन नहीं दिए और धुंध जैसी छाई रही। बीते 24 घंटों में ही तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई। ठंड के कारण स्कूलों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है।
मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्रीसे. रतलाम और श्योपुरकला में दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी सहित 12 स्थानों पर तीव्र शीतल दिन रहा। साथ ही दो जिलों में शीतल दिन रहा।मौसम विज्ञानियों ने गुरुवार तक ठंड के तेवर इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान सुबह के वक्त घना कोहरा भी छाया रहेगा।भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, धार, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, श्योपुरकला, उज्जैन में तीव्र शीतल दिन रहा। बैतूल और गुना में शीतल दिन रहा।मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम नहीं है। उत्तर भारत में हाल ही में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। साथ ही वर्तमान में हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। बर्फीली हवाओं के कारण ही रात और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शुक्ला के मुताबिक बुधवार-गुरुवार को भी ठंड के तेवर इसी तरह तीखे बने रहने की संभावना है।